स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं 30 से

रोहतक, जागरण संवाद केंद्र :

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के अंतर्गत 30 मई से स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की विभिन्न विषयों की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं जो 16 जून तक चलेंगी। परीक्षा शाखा की ओर से डेटशीट व रोल नंबर वेबसाइट पर डाउन लोड किए जा चुके हैं।

मदवि की कला, विज्ञान व वाणिज्य की स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की वार्षिक (री-अपीयर, फेल, इंप्रूवमेंट) परीक्षाओं का समय सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 12 बजे तक रहेगा। 30 मई को स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष कक्षाओं में अंग्रेजी, अंग्रेजी (ओल्ड), ज्योग्राफी, इतिहास, शारीरिक शिक्षा स्टेटिस्टिक्स विषयों की पेपर एक की परीक्षा होगी। 31 मई को शिक्षा, हिंदी, मैथ विद कंप्यूटर साइंस, संगीत, फिजिक्स, राजनीतिक विज्ञान (न्यू) व मनोविज्ञान विषयों की पेपर एक की परीक्षा होगी। इसके बाद एक जून को कैमिस्ट्री, इकॉनोमिक्स, इकॉनोमिक्स (ओल्ड), एमकॉम, एमकॉम (ओल्ड), गणित, गणित (ओल्ड), लोक प्रशासन, संस्कृत, संस्कृत (ओल्ड), संस्कृत (न्यू) केवल डीडीई व समाज शास्त्र विषयों की पेपर एक की परीक्षा होगी। इसी प्रकार दो जून को विभिन्न विषयों के पेपर दो की परीक्षाएं होंगी। जिनमें अंग्रेजी, अंग्रेजी (ओल्ड), ज्योग्राफी, इतिहास, शारीरिक शिक्षा व सांख्यियीय विषय शामिल हैं। चार जून को शिक्षा, हिंदी, मैथ विद कंप्यूटर साइंस, संगीत, फिजिक्स, राजनीतिक विज्ञान (न्यू) व मनोविज्ञान विषयों की पेपर दो की परीक्षा होंगी। पांच जून को कैमिस्ट्री, इकॉनोमिक्स, इकॉनोमिक्स (ओल्ड), एमकॉम, एमकॉम (ओल्ड), गणित, गणित (ओल्ड), लोकप्रशासन, संस्कृत, संस्कृत न्यू केवल (डीडीई), संस्कृत ओल्ड व समाज शास्त्र की पेपर दो की परीक्षाएं होंगी। छह जून को विभिन्न विषयों की पेपर तीन की परीक्षाएं होंगी जिनमें अंग्रेजी, ज्योग्राफी, इतिहास, शारीरिक शिक्षा, सांख्यियीय विषय शामिल हैं। सात जून को

शिक्षा, हिंदी, मैथ विद कंप्यूटर साइंस, फिजिक्स, राजनीतिक विज्ञान (न्यू) व मनोविज्ञान विषयों के पेपर तीन की परीक्षाएं होंगी। आठ जून को कैमिस्ट्री, इकॉनोमिक्स ओल्ड, एमकॉम विषयों की पेपर तीन व चार की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। नौ जून को अंग्रेजी, अंग्रेजी (ओल्ड), ज्योग्राफी, इतिहास, शारीरिक शिक्षा व सांख्यियीय विषय की पेपर चार की परीक्षा होंगी। 11 जून को शिक्षा, हिंदी, गणित विद कंप्यूटर साइंस, फिजिक्स, राजनीतिक विज्ञान (न्यू) व मनोविज्ञान की पेपर चार की परीक्षा होंगी। 12 जून को कैमिस्ट्री, इकॉनोमी, एमकॉम, एमकॉम ओल्ड, गणित, गणित (ओल्ड), लोक प्रशासन, संस्कृत, संस्कृत ओल्ड, संस्कृत केवल डीडीई व समाज शास्त्र विषयों की पेपर चार व पांच की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 13 जून को अंग्रेजी, अंग्रेजी ओल्ड, इतिहास, शारीरिक शिक्षा, सांख्यियीय विषय की पेपर चार व पांच परीक्षा होगी। 14 जून को शिक्षा, हिंदी, मैथ विद कंप्यूटर साइंस, फिजिक्स, राजनीतिक विज्ञान न्यू व मनोविज्ञान विषय व 15 जून को कैमिस्ट्री, इकॉनोमिक्स, एमकॉम, एमकॉम ओल्ड, गणित, गणित ओल्ड, संस्कृत की पेपर पांच की परीक्षा होगी। 16 जून को शारीरिक शिक्षा का पेपर छह, 18 जून को मैथ विद कंप्यूटर साइंस का पेपर छह, 19 जून को कैमिस्ट्री, एमकॉम व इकॉनोमिक्स, 20 जून को फिजिक्स की पेपर छह व इकॉनोमिक्स ओल्ड की तीन व चार और 21 जून को फिजिक्स के आठवें पेपर की परीक्षा होगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

 

Leave a Reply