शिक्षाशास्त्र, मनोविज्ञान और दर्शनशास्त्र में से चुनना होगा एक विषय

जागरण संवाददाता, बरेली : विज्ञान संकाय के बाद आखिरकार बुधवार को कला संकाय के डीन ने भी नए सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन का प्रपोजल विश्वविद्यालय को सौंप दिया, हालांकि कुछ बिंदुओं को छोड़ दिया जाए तो बहुत बड़ा बदलाव कॉम्बिनेशन में नहीं हुआ है। शिक्षाशास्त्र और दर्शनशास्त्र में मनोविज्ञान विषय को जोड़ा गया, जिसमें छात्र एक विषय को ले सकेंगे। वहीं गणित और सांख्यिकी को एक ग्रुप में शामिल कर दोनों में से एक को ही लिया जा सकेगा।

प्रयोगात्मक परीक्षा में भी छात्र को दो विषय नहीं मिलेंगे। उसको एक ही विषय चुनना होगा। नए सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन में अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र और इतिहास को एक ग्रुप में शामिल किया है और छात्र इसमें अधिकतम दो विषय ही चुन सकते हैं। बीए प्रथम और द्वितीय वर्ष में छात्र चार विषय को चुनाव कर सकते हैं, इसमें कुछ अधिक बदलाव नहीं किया गया है, सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी विषय में से एक विषय अनिवार्य रहेगा। पुरानी व्यवस्था को ही दोहराते हुए अब अभ्यर्थी अधिकतम दो साहित्यक विषयों का चुनाव कर सकेगा। इसमें अरबी व फारसी में से एक और संस्कृत और उर्दू में से एक विषय लिया जा सकेगा। वहीं अंग्रेजी साहित्य और हिंदी साहित्य में से एक या फिर दोनों विषय का चुनाव छात्र कर सकता है। अब यह प्रपोजल वीसी की हरी झंडी के बाद अंतिम रूप लेगा।

खत्म होगा तीन प्रश्नपत्र वाला कंसेप्ट

कला संकाय के सब्जेक्ट कॉम्ॅिबनेशन में तीन प्रश्नपत्रों के कंसेप्ट को खत्म कर दिया गया है। बीए के तीन वर्षो में जितने भी विषयों के तीन प्रश्नपत्र होते थे, अब उनको घटा कर दो कर दिया गया है। इससे न केवल परीक्षा में समय बचेगा, बल्कि छात्रों को भी सहूलियत मिलेगी।

पर्यावरण विज्ञान की परीक्षा में मानने होंगे नियम

पर्यावरण विज्ञान में अब छात्रों की मनमानी नहीं चलेगी। नए सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन में पर्यावरण विज्ञान की परीक्षा के लिए नए नियम बनाए गए हैं। अब प्रथम वर्ष में संस्थागत, द्वितीय वर्ष में व्यक्तिगत छात्र शामिल होंगे। वहीं तृतीय वर्ष के छात्रों को अपने परीक्षा फॉर्म में ही क्लीयर करना होगा कि वो परीक्षा में शामिल होगा अन्यथा उसको परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।

कला संकाय के कॉम्बिनेशन में भी विवाद की स्थिति

विज्ञान संकाय से मिलिट्री साइंस को कला संकाय का सब्जेक्ट मानते हुए हटाने पर विवाद छिड़ा हुआ है। वहीं अब कला संकाय में गणित और सांख्यिकी को अलग कर दिया गया है। छात्र एक साथ इनको नहीं ले सकेगा। हालांकि अब तक स्थिति यह थी कि गणित लेने वाले अधिकतर छात्र सांख्यिकी विषय का चुनाव करते थे। साथ ही ज्योग्रॉफी, म्यूजिक जैसे विषय को प्रैक्टिकल सब्जेक्ट मान कर बिल्कुल हटा दिया गया। कला संकाय के डीन ने इनको प्रैक्टिकल विषय मान लिया।

विज्ञान संकाय के लिए यह तैयार हुआ है कॉम्बिनेशन

बायोग्रुप

ग्रुप-क

जंतु विज्ञान, इंडस्ट्री माइक्रोबॉलोजी, बायोटेक्नोलॉजी

ग्रुप-ख

वनस्पति विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान

ग्रुप- ग

रसायन विज्ञान, औद्योगिक रसायन

मैथ्स ग्रुप

ग्रुप- क

भौतिक विज्ञान

ग्रुप- ख

रसायन विज्ञान, सांख्यिकी और औद्योगिक रसायन

ग्रुप- ग

मैथ्स

कमेंट करें

Web Title:new subject combination for art group

(Hindi news from Dainik Jagran, newsstate Desk)

Leave a Reply