विज्ञान, क ला व मनोविज्ञान का संगम है जादू : शर्मा

विज्ञान, क ला व मनोविज्ञान का संगम है जादू : शर्मा

संवाददाता, नोएडा : जादूगर ओपी शर्मा जादू को विज्ञान, कला व मनोविज्ञान का संगम मानते हैं। उनका कहना है कि जादू किसी तरह का अंधविश्वास नहीं है। यह विज्ञान का ही एक प्रकार है जिसे निरंतर अभ्यास से प्राप्त किया जाता है। अब इस कला को देश व दुनिया में दिखा रहे हैं। जादूगर ओपी शर्मा का दावा है कि उनके कार्यक्रम को हाल में ही लाइव शो का आइएसओ प्रमाण पत्र मिला है। इस प्रमाण पत्र के साथ शुक्रवार को सेक्टर-11 नेहरू युवा केंद्र में लाइव शो करेंगे।

इस दौरान ओपी शर्मा के बेटे सत्य प्रकाश शर्मा उर्फ जूनियर जादूगर भी साथ में कई पेशकश करेंगे। नोएडा में यह दूसरी बार लाइव शो होगा। इस बारे में जानकारी देने के लिए ओपी शर्मा अपने बेटे एसपी शर्मा दोनों बुधवार को दैनिक जागरण कार्यालय में आए थे। ओपी शर्मा ने बताया कि अमेरिका, जापान, दुबई, इंग्लैंड समेत दर्जनों देशों में सैंकड़ों शो करने के बाद इस साल अपने देश भारत में लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। इसी क्रम में नोएडा आए हैं। पिछली बार की तुलना में इस बार अंधविश्वास पर से खासतौर पर पर्दा उठाया जाएगा। इसमें तलवार की नोक पर लेटी हुई लड़की और लाइव पर्दे से बाहर आने वाले किरदार की खास पेशकश होगी। इसके अलावा समाज में कन्या भ्रूण हत्या जैसे ज्वलंत विषयों के मसले पर भी लोगों को जागरूकता संदेश दिया जाएगा। बीच में हास्य कार्यक्रम भी होंगे। इस तरह करीब ढाई घंटे का शो पूरी तरह से मनोरंजन पूर्ण होगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

Web Title:

(Hindi news from Dainik Jagran, newsstate Desk)

Leave a Reply