महोत्सव में जादू देख दर्शक आश्चर्य चकित

महोत्सव में जादू देख दर्शक आश्चर्य चकित

संत कबीर नगर:

मगहर महोत्सव में राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद के तत्वावधान में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी व मेला में मंगलवार को मैजिक शो का प्रदर्शन हुआ। ज्ञान -विज्ञान, मनोविज्ञान पर आधारित प्रयोगों को देख दर्शक आश्चर्य चकित हो उठे।

मैजिक शो में कलाकार वृहस्पति पाण्डेय ने विज्ञान पर आधारित वैज्ञानिक जानकारियां देते जागरूक किया। उन्होंने अपने जादुई शो में विभिन्न प्रयोग कर सभी को अचंभित किया उसके पश्चात रहस्य से पर्दा उठाते हुए जानकारी देकर जागरूक किया। उन्होंने कुरीतियों व अंध विश्वास से परे रहने की सीख देते हुए मनोरंजन किया। इस मौके विज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। निर्णायक मण्डल ने अंक के आधार पर शहीद रामप्रताप विद्यालय के बच्चों को प्रथम व आइडियल पब्लिक को द्वितीय स्थान दिया। जिन्हें पुरस्कृत किया गया। प्रदर्शनी में नि:शुल्क ब्लड जांच आदि किया गया। जिसमें 213 लोगों ने जांच करवाया।

इस मौके पर नागरिक परिषद के सदस्यों समेत जे.एन.पाण्डेय, रवीन्द्र नाथ तिवारी, डा.अशोक श्रीवास्तव, के.के मिश्रा, पूनम, अंजलि शर्मा, मीना पाण्डेय, राजनन्दनी, लक्ष्मीनारायण, विवेक सिंह, गिरीश तिवारी आदि मौजूद रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

 

Leave a Reply