महिला अध्ययन केंद्र की ओर से कार्यशाला 27 को

रोहतक, जासंकें : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का महिला अध्ययन केंद्र की ओर से 27 मार्च को 'महिलाओं की सफलता सुनिश्चित करने' विषय पर कार्यशाला का आयोजन करेगा।

मदवि के महिला अध्ययन केंद्र की निदेशिका प्रो. अमृता यादव ने बताया कि कार्यशाला 27 मार्च को कौटिल्य हॉल (न्यू आर्ट्स भवन) में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। इस कार्यशाला में प्रो. अकबर हुसैन (मनोविज्ञान विभाग, अलीगढ़ मुस्लिम विवि) व प्रो. अनुराधा भंडारी (मनोविज्ञान विभाग, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़) शिरकत करेगे।

प्रो. अमृता यादव ने बताया कि साकारात्मकवाद के दर्शन के तहत महिलाओं की मनोवृत्ति, सोच, मूल्य, विचार, जीवन लक्ष्य को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने, महिलाओं को मनोवैज्ञानिक रूप से प्रेरित करने व महिला सशक्तिकरण का रास्ता प्रशस्त करने आदि कार्यशाला के उद्देश्य हैं। विश्वविद्यालय के प्राध्यापिकाओं व छात्राओं के लिए यह कार्यशाला आयोजित की जा रही हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

 

Leave a Reply