मनोविज्ञान की पढ़ाई से जानें मन की बात

जागरण संवाददाता, बरेली: भागदौड़ भरी जिंदगी से लोग डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं। ऐसे लोगों को सही समय पर मार्गदर्शन की जरूरत होती है और उनके दिलोदिमाग में उम्मीद की किरण पैदा करना अहम हो जाता है। तभी वे निराशा के घने अंधकार से निकल सकते हैं। एक मनोवैज्ञानिक ही बेहतर तरीके से यह कार्य कर सकता है। अगर आप आसानी से किसी के मन में उठ रहे भावों को पढ़ लेते हैं और सकारात्मक सोच रखते हैं तो आप एक बेहतर मनोवैज्ञानिक बन सकते हैं।

कोर्स---

मनोवैज्ञानिक बनने के लिए आपको किसी मेडिकल डिग्री की जरूरत नहीं पड़ती। मगर मनोविज्ञान को अलग विषय के रूप में पढ़ना जरूरी होता है। इसके कोर्स एक से चार साल तक के होते हैं। अगर आपने साइंस ग्रुप से इंटर पास किया है तो बीएससी इन साइकोलॉजी में एडमिशन ले सकते हैं। यदि आपने कला विषयों के साथ पढ़ाई की है तो बीए इन साइकोलॉजी में प्रवेश मिलेगा। इसके बाद पोस्ट ग्रेजुएट फिर पीएचडी भी कर सकते हैं। दाखिले को लेकर हर संस्थान के अपने मानक हैं। कुछ तो सीधे मेरिट के आधार पर दाखिला देते हैं वहीं कुछ प्रवेश परीक्षा के आधार पर।

---------

-संभावनाओं का क्षेत्र : मनोविज्ञान का क्षेत्र व्यापक हैं। हर क्षेत्र का कार्य दूसरे से अलग हटकर है। आप अपनी पसंद के अनुसार साइकोलॉजी से जुड़े हुए किसी भी क्षेत्र में कॅरियर बना सकते हैं।

-क्लीनिकल साइकोलाजी: इनका काम मेंटल और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या का समाधान करना होता है। इसमें चिंता, डिप्रेशन, नशा और रिलेशनशिप आदि से जुड़ी समस्याएं आती हैं।

-काउंसिलिंग साइकोलाजिस्ट : इनका काम मेंटल हेल्थ से जुड़ा होता है। ये पता लगाते हैं कि व्यक्ति की दिमागी समस्या किस कारण से पैदा हुई है। कारण ढूंढकर काउंसिलिंग से समस्या का निदान ढूंढते हैं।

-एजूकेशनल साइकोलॉजिस्ट : आजकल पढ़ाई करने वाले बच्चे भी दिमागी तौर पर परेशानी का सामना करते हैं। एजूकेशनल साइकोलॉजिस्ट ऐसे बच्चों की समस्या समझकर उसे दूर करता है।

-न्यूरो साइकोलॉजिस्ट : एक न्यूरो साइकोलॉजिस्ट साइकोलॉजिस्ट और न्यूरोसाइंस को मिलाकर काम करता है। वह दिमाग और व्यवहार का अध्ययनकर एक मरीज की बीमारी और कारणों का पता लगाता है।

-टीचिंग एंड रिसर्च : साइकोलॉजी की पढ़ाई करने के बाद आप शिक्षा और अनुसंधान क्षेत्र में भी कॅरियर बना सकते हैं।

प्रमुख संस्थान----

दिल्ली यूनिवर्सिटी

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बेंगलुरु

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज, बंगलुरु

यूनिवर्सिटी ऑफ हिमांचल प्रदेश

साइकोलॉजी कॉलेज आंध्र प्रदेश

कमेंट करें

Web Title:glamorous carieer in psychologi

(Hindi news from Dainik Jagran, newsstate Desk)

Leave a Reply