प्रायोगिक परीक्षा 5 से

सहरसा, जाप्र : भूपेंद्र नारायण सिंह मंडल विश्वविद्यालय में डिग्री प्रथम खंड की प्रयोगिक परीक्षा पांच नवंबर से शुरू हो रही है। विश्वविद्यालय ने इसके लिए समय तालिका जारी कर दिया है। भौतिकी की प्रायोगिक परीक्षा पांच नवंबर से आरंभ होकर आठ नवंबर तक चलेगी। रसायन विज्ञान की प्रायोगिक परीक्ष 10 नवंबर तक, वनस्पति शास्त्र की छह नवंबर तक तथा प्राणी विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा नौ नवंबर तक होगी। कला संकाय में गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, भूगोल एवं संगीत विषय की प्रायोगिक परीक्षा भी उक्त समयावधि में ही होगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

 

Leave a Reply